Friday, July 5, 2024
HomeChhattisgarhCG CRIME NEWS : सात दिन के मासूम बच्चे के साथ की...

CG CRIME NEWS : सात दिन के मासूम बच्चे के साथ की क्रूरता, देर रात अज्ञात ने तालाब में फेंका, जताई गई यह आशंका

- Advertisement -
छत्‍तीसगढ़ में धमतरी जिले के कुरूद थाना क्षेत्र के ग्राम बगौद में सात दिन के बच्चे को तालाब के पानी में किसी ने फेंक दिया। पानी में डूबने से बच्चे की मौत हो गई। पुलिस इस मामले में जांच पड़ताल कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि परिवार के किसी सदस्य ने इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
आधी रात बच्चा बिस्तर से गायब
पुलिस ने बताया कि ग्राम बगौद निवासी हरीश कुमार बंजारे के घर सात दिन पहले लड़के का जन्म हुआ। रात दो बजे बच्चे की मां दिनेश्वरी बंजारे लघुशंका के लिए उठी। घर के बाथरूम में लघु शंका से निवृत्त होकर कुछ समय बाद वापस बिस्तर में आई। तब तक बच्चा बिस्तर से गायब हो चुका था। इसके बाद घर में हड़कंप मच गया।
दूसरे दिन तालाब में मिली नवजात की बाडी
परिवार के सदस्यों ने इधर-उधर खोजबीन प्रारंभ की। लेकिन बच्चे का कहीं भी पता नहीं चला। घर के पीछे कुछ दूर में डोंगरी तालाब है। सुबह सात बजे बच्चों ने तालाब में नहाते समय पानी में कपड़ा तैरता हुआ दिखा। सात दिन के बच्चे के कपड़े को पहचान लिया। तालाब में खोजबीन कर बच्चे के शव को बाहर निकाला।

 

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments