CG CRIME NEWS : होली में चली गोली, युवक पर CAF जवान ने फायरिंग, इलाज जारी

0
test

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक पुलिस जवान ने होली खेल रहे युवक पर फायरिंग कर दी। एयरगन से फायरिंग में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार मामला मल्हार चौकी क्षेत्र का है। आरोपी जवान पुलकेश नापित छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के दूसरी बटालियन सकरी में पदस्थ है। वह मल्हार के रेस्ट हाऊस जाने वाले मार्ग पर होली खेल रहे युवाओं के पहुंचा और अपने एयरगन से युवक को गोली मार दिया। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि आरोपी जवान का युवकों के साथ विवाद हुआ था। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here