
सुकमा। sukma crime news जिले में एक 12 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी परिजनो को तब हुई जब किशोरी गर्भवती हुई। इसके बाद पुलिस में इसकी शिकायत की गई। परिजनों कि शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला जिले के तोंगपाल थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, तोंगपाल निवासी रिंकू साहू एक नाबालिग लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसाया था। इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी। इसी बीच युवक ने नाबालिग को पिछले 5 से 6 महीने लगातार अलग – अलग जगहों में बुलाकर शारीरिक सम्बन्ध बनाता रहा। इससे नाबालिग 4 महिले की गर्भवती हो गई। इसके बाद परिजनों को इसकी जानकारी लगी।
जानकारी लगने के बाद परिजनों ने नाबालिग से पूछा तो उसने सारी बात उन्हें बताई। इसके बाद परिजनों ने थाने जाकर FIR दर्ज करवाई। शिकायत के बाद पुलिस ने पॉस्को एक्ट के तहत आरोपी युवक रिंकू साहू को गिरफ्तार कर लिया है।
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम, और वॉट्सएप, पर…