Friday, July 5, 2024
HomeChhattisgarhCG BREAKING : ममता बनर्जी के ‘एकला चलो’ पर टीएस सिंहदेव का...

CG BREAKING : ममता बनर्जी के ‘एकला चलो’ पर टीएस सिंहदेव का बयान, देखें वीडियो

- Advertisement -

रायपुर: भाजपा के खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर बने इण्डिया गठबंधन से टीएमसी ने खुद को अलग कर लिया हैं। पार्टी की मुखिया और प. बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने अपने इस फैसले के बाद कांग्रेस पर आरोप भी लगाए है। ममता के इस निर्णय के बाद इण्डिया गठबंधन के भविष्य पर सवाल उठन लगे हैं। तमाम बैठकों में साथ नजर आने वाले नेता अब सीटों के बंटवारे के वक्त असहज नजर आ रहे हैं। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच भी सीटों को लेकर पंजाब में विवाद नजर आ रहा हैं। समान गठबंधन में सहयोगी दल के तौर पर शामिल होने के बाद भी आप के नेता कांग्रेस के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं। जाहिर हैं ऐसे हालत में गठबंधन की कोशिशों को हर दिन नए मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

वही ममता के फैसले के बाद पूर्व उप मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता टीएस सिंहदेव की प्रतिक्रिया सामने आई हैं। उन्होंने इण्डिया गठबंधन के मौजूदा स्थिति पर न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत की हैं। सिंहदेव ने इसके अलावा केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा हैं।

सिंहदेव ने कहा “गठबंधन के जो साथी हैं वे राज्य चुनाव में आपस में लड़ते हैं सभी सीधे प्रतिद्वंदी हैं। सभी विपक्ष दलों को एक मंच में लाना बहुत कठिन होता है। अब साथ आने की बात है तो ये आसान नहीं है लेकिन जो कारण हमें एक साथ आने की है- देश के संविधान की व्यवस्थाओं को चुनौती मिल रही है, संवैधानिक संस्थाओं के साथ छेड़छाड़ किया जा रहा है। महंगाई की बाते, रोजगार-बेरोजगार की बाते हैं और भी गंभीर बाते हैं। बहुत ही ज्यादा गंभीर परिस्थितियां बन रही हैं। मुझे विश्वास है कि ये जो पहल है इस पर जरूर पुनर्विचार होगा और गंभीरता से एक मजबूत विकल्प के रूप में ये गठबंधन सामने आएगा।”

[shortcode-weather-atlas selected_widget_id=f03e2a1b]
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments