CG BREAKING : रायपुर पहुंचे पीएम मोदी, सीएम भूपेश बघेल ने पुष्प गुच्छ भेंट कर किया स्वागत

0
test

PM MODI प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आज सुबह राजधानी रायपुर पहुंचने पर पंडित रविशंकर शुक्ल हेलीपेड पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उनकी अगवानी की। उन्होंने प्रधानमंत्री को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका छत्तीसगढ़ में आत्मीय स्वागत किया।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी एक दिवसीय प्रवास पर आज सुबह रायपुर पहुंचे। बता दें कि नरेंद्र मोदी करीब 2 घंटे रायपुर में रहेंगे। 12:40 के आसपास रायपुर से यूपी के गोरखपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। राजधानी में हाईवे, रेलवे और स्वास्थ्य से जुड़े प्रोजेक्ट लॉन्च करेंगे। इसके अलावा छत्तीसगढ़ की जनता से संवाद करेंगे। वही छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस सभा को विजय संकल्प महा रैली का नाम दिया है। जाहिर है छत्तीसगढ़ में आने वाले चुनावों में भारतीय जनता पार्टी इस सभा के जरिए अपने विजय का संकल्प लेगी। खास बात यह है कि मंच पर लगाए गए विशाल पोस्टर में सबसे ऊपर छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर लगाई गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here