Friday, July 5, 2024
HomeChhattisgarhCG BREAKING NEWS : SECL कर्मी के घर चोरो ने बोला धावा,...

CG BREAKING NEWS : SECL कर्मी के घर चोरो ने बोला धावा, सुने मकान का ताला तोड़कर किया लाखों का सामान पार

- Advertisement -

छत्तीसगढ़ CG के कोरबा korba district जिले में चोरी की एक बड़ी घटना प्रकाश में आई है। सक्ती नगर स्थित एसईसीएल कर्मी SECL  के सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर नकदी रकम और सोने के जेवरात समेत दस लाख से अधिक के समान पर हाथ साफ कर दिया। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। मामला दीपका थाना क्षेत्र का है।

SECL employee

मिली जानकारी के अनुसार, रात की ड्युटी समाप्त कर एसईसीएलकर्मी secl जब अपने घर पहुंचा तब चोरी की जानकारी मिली। सामने आई इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप की स्थिती निर्मित है। बताया जा रहा है, कि एसईसीएल में डंपर ऑपरेटर के रुप में कार्यरत विजय मिश्रा रात की ड्युटी समाप्त कर सुबह घर लौटे। घर का ताला जहां टूटा हुआ था, वहीं अंदर के सभी कमरों के सामान बिखरे पड़े थे और अलमारी टूटा हुआ था। एसईसीएल कर्मी ने बताया, कि चोरी की इस घटना में लाखों रुपए कीमती सोने के जेवरातों की चोरी हुई है। हालांकि वो चोरी का सही आंकलन नहीं लगा पाए हैं क्योंकि उनकी पत्नी और बच्चे शादी समारोह में शामिल होने कहीं बाहर गए हुए है। उनके वापस आने के बाद ही चोरी का सही आंकड़ा सामने आ सकेगा।

पड़ोसियों ने ताला तोड़ने की सुनी आवाज

चोरी के इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई। चोरों का सुराग लगाने के लिए डाॅग स्काॅड का सहारा लिया जा रहा है। चोरों के संबंध में जानकारी देते हुए एसईसीएल कर्मी विजय मिश्रा ने बताया कि, उनके पड़ोसियों ने रात डेढ़ से दो बजे के बीच कुछ असमाजिक तत्वों को क्षेत्र में विचरण करते हुए देखा था साथ ही रात में ताला तोड़ने की आवाज भी सुनी थी। वहीं एसईसीएल कर्मी विजय मिश्रा का कहना है कि, अज्ञात आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना की जा रही है। उम्मीद की जा रही है,कि जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

[shortcode-weather-atlas selected_widget_id=f03e2a1b]
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments