Monday, July 1, 2024
HomeChhattisgarhCG BREAKING NEWS : नेता प्रतिपक्ष के बेटे के खिलाफ दुष्कर्म का...

CG BREAKING NEWS : नेता प्रतिपक्ष के बेटे के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज, महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई

- Advertisement -

रायपुर।CG BREAKING NEWS : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष के बेटे के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। मामले में महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।

जांजगीर चांपा जिले

जांजगीर चांपा जिले से संबंधित एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। अनुसूचित जनजाति वर्ग की एक महिला द्वारा शिकायत की गई है कि उसके साथ जांजगीर चांपा निवासी पलाश चंदेल पिता नारायण चंदेल नाम के युवक ने दैहिक शोषण किया तथा गर्भपात भी करवाया है। शिकायत करने वाली महिला नौकरी करती है। वर्ष 2018 में फेसबुक के माध्यम से पलाश चंदेल उक्त महिला के संपर्क में आया था। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी पलाश चंदेल ने उसे शादी का प्रस्ताव दिया था और शादी करने के नाम पर लंबे समय से उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। आरोपी को यह भली भांति ज्ञात था कि पीड़िता आदिवासी वर्ग से है।

महिला ने बताया कि आरोपी द्वारा लगातार किये जा रहे शारीरिक शोषण से 2021 में वह गर्भवती हो गई थी किंतु पलाश चंदेल ने धोखे से उसे गर्भपात की गोली खिला दी जिससे उसका गर्भपात हो गया था। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी उसके साथ मारपीट भी करता था। पलाश चंदेल महिला को अपने पिता नारायण चंदेल के रूतबे का डर दिखाकर धमकाया करता था कि वह उसे नौकरी से निकलवा देगा। आरोपी के ऐसे डराने धमकाने और अपने यौन शोषण से त्रस्त होकर उक्त पीड़िता ने राजधानी रायपुर आकर अनुसूचित जनजाति आयोग, राज्य महिला आयोग, महिला थाना रायपुर व अन्य के नाम पर शिकायत की है।

महिला थाना रायपुर में महिला की शिकायत पर से आरोपी के विरूद्ध भादवि 376, 376(2) (छ), 313 व 3(2) (ट क)एसटी/एससी एक्ट के तहत जीरो पर कायमी की गई है। प्रकरण को अग्रिम कार्यवाही एवं अन्वेषण हेतु रायपुर पुलिस द्वारा संबंधित जिले जांजगीर चांपा पुलिस को अग्रेषित किया गया है। पीड़िता ने आरोपी पलाश चंदेल से अपनी एवं अपने परिवार की सुरक्षा की भी मांग की है।

[shortcode-weather-atlas selected_widget_id=f03e2a1b]

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments