CG BREAKING NEWS : निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुने गए राजीव शुक्ला और रंजीत रंजन, प्रमाण पत्र लेने विधानसभा पहुंची सांसद

0
test

 CG BREAKING : राज्यसभा चुनाव के लिए नाम वापसी का आज अंतिम दिन था। छत्तीसगढ़ की दो सीटों से राजीव शुक्ला और रंजीत रंजन निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुने गए हैं। सांसद रंजीत रंजन निर्वाचन प्रमाण-पत्र लेने छत्तीसगढ़ विधानसभा पहुचीं।

इस दौरान मंत्री रविन्द्र चौबे, विधायक विकास उपाध्याय, कुलदीप जुनेजा मौजूद रहे। विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा ने प्रमाण-पत्र प्रदान किया। बता दें कि रामविचार नेताम और छाया वर्मा की सीट खाली हो रहा है, जिसमें छत्तीसगढ़ से राजीव शुक्ला और रंजीत रंजन को राज्यसभा भेजा जा रहा है।

राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने पर निर्वाचन अधिकारी दिनेश शर्मा ने दोनों को पुष्प गुच्छ भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

[shortcode-weather-atlas selected_widget_id=f03e2a1b]

इस अवसर पर, मान. संसदीय कार्यमंत्री  रविन्द्र चौबे, मान. विधायक कुलदीप सिंह जुनेजा एवं विकास उपाध्याय उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here