CG BREAKING NEWS : 10वीं-12वीं के रिजल्ट के पहले होगी PTM

0
Lok Sabha Chunav : आज गठबंधन की रैली में शामिल नहीं होंगे राहुल गांधी, लखनऊ में थी रैली
Lok Sabha Chunav : आज गठबंधन की रैली में शामिल नहीं होंगे राहुल गांधी, लखनऊ में थी रैली
test

रायपुर। 10वीं-12वीं के रिजल्ट के पहले बच्चों व अभिभावकों के तनाव को दूर करने शिक्षा विभाग ने अनूठी पहल की है। शिक्षा सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी ने सभी कलेक्टर, डीईओ, बीईओ-बीआरसी और सीआरसीसी को निर्देशि दिया है कि परीक्षा परिणाम को लेकर तनावग्रस्त होने वाले बच्चों और अभिभावकों की काऊंसिलिंग की जाये, ताकि किसी भी अप्रिय निर्णय को वो ना लें।

CG BREAKING NEWS : 10वीं-12वीं के रिजल्ट के पहले होगी PTM

शिक्षा विभाग ने इसके लिए PTM आयोजित करने का निर्णय लिया है, जिसके तहत पालकों और बच्चों को जागरूक कर, ये बताया जायेगा, कि भले ही परिणाम उनके अपेक्षा के अनुरूप नहीं आया हो, लेकिन वो इस परिणाम को सीख के तौर पर लेकर आगे जिंदगी में और बेहतर कर सकते हैं।

शिक्षा सचिव ने इसके लिए अलग-अलग वर्ग के लोगों को स्वेच्छा से शामिल करने का भी निर्देश दिया है, ताकि लोगों को जागरूक किया जा सके। दरअसल हर साल बोर्ड परीक्षा परिणाम के बाद कई तरह के गलत निर्णय छात्र-छात्राएं ले लेते हैं, लिहाजा इस बार परिणाम जारी होने के पूर्व ही शिक्षा विभाग ने ऐसी घटनाओं को रोकने की पहल की है.

[shortcode-weather-atlas selected_widget_id=f03e2a1b]

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here