CG BREAKING NEWS : केजरीवाल और मान ने मांगा छत्तीसगढ़ की जनता से मौका, कहा – हमारा रिश्ता किसी से नहीं सिर्फ जनता से

0
test

रायपुर । दिल्ली और पंजाब की राजनीति में सियासी झंडे गाड़ चुके दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविन्द केजरीवाल आज पंजाब सीएम भगवंत मान के साथ छत्तीसगढ़ में चुनावी बिगुल फूंकने रायपुर पहुंच गए हैं। अरविन्द केजरीवाल और भगवंत मान पहले दोपहर ढाई बजे पहुँचने वाले थे लेकिन देरी की वजह से दोनों दोपहर सवा चार बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर पहुंचे।

केजरीवाल ने यहां पहुंचकर कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता हमें भी मौका दे। अरविंद केजरीवाल ने कहा– हमारा किसी से रिश्ता नहीं, हमारा रिश्ता जनता से है। 2017 में विपक्ष ने हमें मौका दिया और 2022 में जनता ने उनसे ऊबकर हमें मौक़ा दिया। वहीँ पंजाब सीएम भगवंत मान ने कहा कि नियत अच्छी तो सब अच्छा। उन्होंने आगे कहा कि दोनों पार्टियों ने दिल्ली और पंजाब को लूटा था। हमने पंजाब में एक साल में ही कई काम करके दिखाए हैं।

अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान रायपुर के जोरा स्थित मैदान जाएंगे जहां वे AAP के कार्यकर्ता सम्मलेन में शामिल होंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इसी के साथ वे छत्तीसगढ़ में AAP की स्थिति का फीडबैक लेंगे और चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा करेंगे। बता दें कि AAP छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीटों में अपने प्रत्याशी उतारेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here