CG BREAKING NEWS : सीएम भूपेश बघेल ने बेरोजगारी भत्ता योजना के हितग्राहियों को ट्रांसफर की राशि

0
test

रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने बेरोजगारी भत्ता योजना के हितग्राहियों को राशि ट्रांसफर किया। हितग्राहियों को 25 सौ रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा। आज 66 हजार 265 पात्र हितग्राहियों को राशि अंतरित की गई है.

https://www.youtube.com/live/1G2VnlU2Uxo?feature=share

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ़ में 01 अप्रैल 2023 को बेरोजगारी भत्ता योजना का शुभारंभ किया गया है। योजना के तहत अब तक 70 हजार युवाओं का बेरोजगारी भत्ता स्वीकृत किया जा चुका है। बेरोजगारी भत्ता के पोर्टल पर एक लाख 27 हजार लोगों द्वारा आवेदन किया जा चुका है। बेरोजगारी भत्ता योजना के लिए आवेदन करने की कोई अंतिम तिथि निर्धारित नहीं है और पोर्टल सभी दिनों के लिए 24 घंटे खुला है, आवेदक इस पोर्टल पर अपनी सुविधा अनुसार कभी भी आवेदन कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here