CG BREAKING : पांच लाख रुपए के इनामी नक्सली ने SP के सामने किया आत्मसमर्पण

0
test

CG BREAKING : नारायणपुर। बस्तर संभाग के नारायणपुर जिले से एक कुख्यात नक्सली कमांडर राजूराम मण्डावी ने पुलिस थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली के ऊपर पांच लाख रुपए का इनाम घोषित था। इस नक्सली ने SP पुष्कर शर्मा के सामने आत्मसमर्पण किया।

बता दें कि ये कुख्यात नक्सली 14 सालों से कुतुल एरिया कमेटी में काम कर रहा था। दंतेवाड़ा और सुकमा जिलों में हुए सुरक्षा बलों पर कई हमलों में इसने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। साथ ही कई बड़ी वारदातों में भी शामिल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here