CG BREAKING : छत्तीसगढ़-तेलंगाना राज्य की सीमा पर 3 नक्सली ढेर

0
test

रायपुर। छत्तीसगढ़-तेलंगाना राज्य की सीमा पर शनिवार की सुबह पुलिस पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में अब तक 3 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। छत्तीसगढ़ की बीजापुर पुलिस और ग्रेहाउंड की टीम ने संयुक्त ऑपरेशन लॉन्च किया है। जवानों ने AK-47, LMG जैसे हथियार भी बरामद कर लिए हैं। मामला जिले के उसूर थाना क्षेत्र का है।

also read : Kill Teaser: इस फिल्म का टीजर देख भूल जाएंगे रणबीर की एनीमल, एक्शन से भरपूर मूवी 5 जुलाई को होगी रिलीज

दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि तेलंगाना और छत्तीसगढ़ के बॉर्डर में बीजापुर जिले के पुजारी कांकेर के कर्रीगुटा के जंगल में नक्सली मौजूद हैं। जिसके बाद जवानों मो घेरने के लिए CG पुलिस ऑयर तेलंगाना की ग्रेहाउंड फोर्स ने संयुक्त ऑपरेशन लॉन्च किया। शुक्रवार की रात फोर्स नक्सलियों के कोर इलाके में पहुंच गई। दोनों तरफ से नक्सलियों को घेरा गया। शनिवार की सुबह नक्सलियों के साथ जवानों की मुठभेड़ हो गई। जिसमें 3 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। हालांकि, आंकड़ा बढ़ भी सकता है। फोर्स मौके पर मौजूद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here