Saturday, July 6, 2024
HomePoliticalCG Bjp Meeting : सीएम साय और प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन...

CG Bjp Meeting : सीएम साय और प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन लेंगे भाजपा के सभी मोर्चा की संयुक्त बैठक, कार्यकर्ताओं को दिए जाएंगे टास्क

- Advertisement -

CG Bjp Meeting : देश में होने वाले आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने कमर कस ली है। भाजपा अबकी बार 400 पार के नारे के साथ लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई है। भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की पहली सूची भी जारी कर दी है। इस सूची में 195 लोगो के नाम शामिल है। भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। प्रत्याशियों के ऐलान के बाद से ही प्रदेश भाजपा के दिग्गज सभी 11 लोकसभा सीटों को जीतने की तैयारियों में जुट गए हैं।

CG Bjp Meeting :  इसी कड़ी में प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय और छत्तीसगढ़ भाजपा के सह प्रभारी नितिन नबीन भाजपा के सभी मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक लेंगे। इस बैठक में अभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को लाभार्थी, बुद्धिजीवी, स्नेह, युवा किसान और महिला सम्मेलनों के जरिए सभी वर्ग को जोड़ने का टास्क दिया जाएगा। हर कार्यकर्ताओं को 200 परिवार से मिलने और प्रत्याशियों व डबल इंजन की सरकार का फीडबैग लेने की जिम्मेदारी भी दी जाएगी। सभी मोर्चा की संयुक्त बैठक आज साढ़े 11 बजे कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में शुरू होगी। इस बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल ,प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव , प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय भी शामिल होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments