CG BIG NEWS : तीन नक्सलियों ने पुलिस के सामने किया सरेंडर, झीरम घाटी हमले में थे शामिल

0
test

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा से बड़ी खबर सामने आई है। तीन नक्सलियों ने पुलिस के सामने सरेंडर किया है। मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि तीनों नक्सली झीरम घाटी हमले में शामिल थे। इन तीनों नक्सलियों ने सुकमा SP के सामने आत्मसमर्पण किया है। बताया जा रहा है कि 2 नक्सलियों पर 1-1 लाख का इनाम घोषित था।

साल 2013 में हुए झीरम घाटी हमले को अब एक दशक बीत गए हैं। झीरम घाटी में नक्सलियों ने 25 मई 2013 कायराना हमला किया था, इसमें नक्सलियों ने 32 लोगों की बर्बरता से हत्या कर दी थी। झीरम की घटना को 10 साल पूरे हो गए हैं, लेकिन पीड़ितों को न्याय नहीं मिल सका। इस मामले की जांच NIA कर रही थी जो अब बंद हो चुकी है। राज्य सरकार ने भी जांच के लिए SIT का गठन किया है, लेकिन NIA द्वारा जांच रिपोर्ट नहीं मिलने के कारण अब तक जांच पूरी नहीं हो पाई है। इस पर अभी भी प्रदेश में जमकर सियासत हो रही है। पक्ष और विपक्ष के नेता एक दूसरे पर कई तरह के आरोप लगाते हैं, लेकिन अभी इस मामले का सच सामने नहीं आ पाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here