
छत्तीसगढ़ chhattisgarh में वन विभाग forest department की अनिश्चितकालीन हड़ताल indefinite strike दो माह के लिए स्थगित Adjourned हो गई है। गुरुवार को अरण्य भवन में छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों और वन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक हुई। बैठक में वन कर्मचारियों की 12 सूत्री मांगों में 10 मांग पूरी हो गई है। बाकि दो मांग को दो महीने के भीतर पूरी करने का आश्वासन दिया है। उसके बाद वन कर्मचारियों ने हड़ताल वापस लेने का निर्णय लिया है। हड़ताल पर जाने वाले कर्मचारी गुरुवार से अपने कार्य क्षेत्र में वापस लौट आएंगे। वन कर्मचारियों काम पर वापस लौटने से जंगल में आग एवं वनस्पतियों के नुकसान पर अंकुश लगेगा।

ज्ञात हो कि वन विभाग forest department के दस हजार कर्मचारी अपनी 12 सूत्री मांग को लेकर अपने-अपने जिला मुख्यालय में पिछले 24 दिनों से धरना दे रहे थे। वन forest department employee कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से जंगल में आगजनी की घटनाएं बढ़ गई थी।
इससे वन विभाग के अधिकारी परेशान हो गए थे। हड़ताल खत्म करने के लिए वन मंत्री मो. अकबर और प्रधानमुख्य वन संरक्षक राकेश चतुर्वेदी ने बैठक लेकर इनकी ज्यादातर मांगों को जायज ठहराते हुए पूरी करने का आश्वासन दिया था, लेकिन कर्मचारी संघ लिखित में आदेश देने की बात पर अड़ा था। हड़ताल की वजह से जंगल में नुकसान हो रहा था।
वन विभाग forest department के अधिकारी एस्मा लगाने का निर्णय लिया था। उसके बाद कर्मचारी संघ और अधिकारियों के बीच गुरुवार को अरण्य भवन में बैठक हुई। बैठक में 10 मांग पूरी हो गई है। बाकि कि बची हुई दो मांग भी दो माह के अंदर पूरी हो जाएगी एेसा आश्वासन अधिकारियों ने दिया है उसके बाद हड़ताल दो माह के स्थगित करने का निर्णय लिया है।