Sign in
  • Home
  • Chhattisgarh
    • Raipur
  • National
  • Political
  • Crime
  • Entertainment
  • Business
  • Technology
Sign in
Welcome!Log into your account
Forgot your password?
Password recovery
Recover your password
Search
Logo
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.
Saturday, May 17, 2025
Sign in / Join
  • Home
  • Chhattisgarh
    • Raipur
  • National
  • Political
  • Crime
  • Entertainment
  • Business
  • Technology
Facebook
Instagram
Twitter
Vimeo
Youtube
Logo
  • Home
  • Chhattisgarh
    • Raipur
  • National
  • Political
  • Crime
  • Entertainment
  • Business
  • Technology
HomeChhattisgarhCG BIG BREAKING : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई नवगठित जिले का...
ChhattisgarhRaipur

CG BIG BREAKING : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई नवगठित जिले का शुभारंभ, इस दिन होगा नए जिले का आगाज

Kuldeep Sharma
By Kuldeep Sharma
September 1, 2022
0
Share
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp
    BOOSTER DOSE : अब 18 साल से ऊपर वालों को भी लगेगी बूस्टर डोज, इस दिन से शुरू होगा वैक्सीनेशन
    BOOSTER DOSE : अब 18 साल से ऊपर वालों को भी लगेगी बूस्टर डोज, इस दिन से शुरू होगा वैक्सीनेशन
    - Advertisement -

    रायपुर। खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिला अब राजनांदगांव जिले से अलग होकर एक नए प्रशासनिक इकाई का स्वरूप लेगा। खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिला का क्षेत्र लंबे समय तक नक्सल प्रभावित रहा है। प्रशासनिक विकेन्द्रीकरण होने से शासन-प्रशासन इन क्षेत्रों में जनसामान्य के और निकट पहुंचेगा। इस नए जिले का आगाज 3 सितम्बर को होने जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दोपहर 1 बजे खैरागढ़ स्थित राजा फतेह सिंह खेल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के नवगठित 31वें जिले ‘खैरागढ़-छुईखदान-गंडई’ का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर वे 364 करोड़ 56 लाख रूपए के 95 विकास कार्यो की सौगात भी देंगे। इसके अलावा 213 हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 37 लाख 48 हजार रूपए की सामग्री का वितरण करेंगे।

     

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के बाद नए जिले निर्माण के गठन के लिए राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशित हो गई है। जिला प्रशासन द्वारा जहां जालबांधा को उप तहसील का दर्जा दिया गया। वहीं साल्हेवारा को तहसील का दर्जा देने के लिए राजपत्र में अधिसूचना जारी की गई है। इन कार्यो से जनसामान्य में उत्साह एवं हर्ष व्याप्त है। आने वाले समय में आम जनता को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा और इन क्षेत्रों में आमूलचूल परिवर्तन होंगे तथा तीव्र गति से विकास होगा। नया जिला बनने से जनआकांक्षाओं को अभिव्यक्ति मिली है और नई उम्मीद और नई संभावना के रास्ते खुले हैं। खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिला सघन वनों से आच्छादित है और प्रचुर मात्रा में वन संपदा से समृद्ध है।

    नवगठित खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई नवीन जिला दुर्ग संभाग के अंतर्गत होगा। इसकी जनसंख्या 3 लाख 68 हजार 444 है। कुल ग्रामों की संख्या 494 तथा 3 नगरीय निकाय हैं। दो उप खण्ड खैरागढ़ एवं गण्डई-छुईखदान होंगे। 3 तहसील गण्डई, छुईखदान, खैरागढ़ होंगे। वहीं 2 विकासखण्ड छुईखदान एवं खैरागढ़, 16 राजस्व निरीक्षक मंडल होंगे। इस नवीन जिले में 13 हजार 562 राजस्व प्रकरणों की संख्या, 1 लाख 18 हजार 183 हेक्टेयर कुल मकबूजा रकबा, 37 हजार 14 हेक्टेयर कुल गैर मकबूजा रकबा, 1 लाख 55 हजार 197 हेक्टेयर कुल राजस्व क्षेत्रफल, कुल खातेदारों की संख्या 1 लाख 53 हजार 663, 107 पटवारी हल्का, 221 ग्राम पंचायत, 338 कोटवार, 316 पटेल है। इस नवीन जिले के उत्तर में जिला कबीरधाम, दक्षिण में तहसील डोंगरगढ़, तहसील राजनांदगांव जिला-राजनांदगांव, पूर्व में तहसील साजा जिला-बेमेतरा, तहसील- धमधा जिला दुर्ग और पश्चिम में तहसील लांजी जिला- बालाघाट (मध्यप्रदेश) की सीमा से लगी हुई है।

    [shortcode-weather-atlas selected_widget_id=f03e2a1b]

    नया जिला बन जाने से यहां के नागरिकों को काफी राहत मिलेगी और कई महत्वपूर्ण कार्य आसानी से होंगे। प्रशासनिक विकेन्द्रीकरण होने का फायदा आम जनता को मिलेगा। बुनियादी सुविधाएं शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, खाद्यान्न लोगों तक आसानी से उपलब्ध होगी और सुविधाओं का विस्तार होगा। वहीं शासन की लोककल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन दूरस्थ अंचलों तक आसानी होगा। रोड कनेक्टिविटी, पुल-पुलिया के निर्माण से सुदूर वनांचल के क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा बढ़ेगी। इससे पहले दूरस्थ अंचलों के ग्रामीणों को राजनांदगांव जिला मुख्यालय आने के लिए 40 किलोमीटर लंबी दूर का सफर तय करना होता है।

    खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिला के सघन वनों में लघु वनोपज प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है। कोदो, कुटकी, रागी, भेलवा, बहेड़ा, कालमेघ, लाख, माहुल पत्ता का संग्रहण कर इन क्षेत्रों में बड़ी संख्या में लघु वनोपज संग्राहकों को रोजगार एवं आर्थिक लाभ मिल रहा है। इस क्षेत्र में विकास के और भी नए रास्ते खुलेंगे। वृक्षारोपण, वनोपज विदोहन, नरवा विकास, वन एवं वन्य जीव संरक्षण के क्षेत्र में कार्यों में प्रशासनिक कसावट आएंगी तथा विकासोन्मुखी सुविधाओं का विकास होगा। हाल ही में खैरागढ़ वनमंडल के गण्डई वन परिक्षेत्र अंतर्गत लघु वनोपज प्रसंस्करण केन्द्र के स्थापना की स्वीकृति प्राप्त हुई है। 70 लाख रूपए की लागत से स्थापित होने वाले इस लघु वनोपज प्रसंस्करण केन्द्र से वनोपज आधारित आजीविका के साधन सुलभ होंगे तथा सतत रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।

    खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिला खनिज संसाधनों के मामले में भी समृद्ध है, जिससे औद्योगिक विकास को गति मिलेगी। खैरागढ़ क्षेत्र में चूना पत्थर गौण खनिज उपलब्ध है। वहीं इसके साथ ही क्वार्टजाईट, सिलिका सेण्ड, ईट मिट्टी जैसे खनिज उपलब्ध हैं।

     

    वहीं छुईखदान क्षेत्र में मुख्य खनिज चूना पत्थर उपलब्ध है तथा साधारण पत्थर एवं लौह खनिज अयस्क मिलने की संभावना है। शासन द्वारा 220 करोड़ 7 लाख 19 हजार रूपए की लागत से निर्माणाधीन सिद्धबाबा जलाशय लघु सिंचाई परियोजना से इस क्षेत्र की तस्वीर बदलेगी। यहां लमती नदी में बनने वाले परियोजना से 34 ग्राम लाभान्वित होंगे तथा 1 हजार 840 हेक्टेयर की भूमि की सिंचाई की जा सकेगी। कृषि क्षेत्र में विकास के अवसर बढ़ेगे। वहीं सुरही जलाशय लघु सिंचाई परियोजना अंतर्गत वेस्ट वियर की ऊंचाई बढ़ाने तथा नहर का विस्तार का जीर्णाेद्धार, लाइनिंग कार्य तथा नहर विस्तार किया जा रहा है। जिससे सिंचाई के रकबा में 120 हेक्टेयर की बढ़ोत्तरी होगी। पिपरिया जलाशय मध्यम सिंचाई परियोजना से 91 ग्राम लाभान्वित हो रहे हैं तथा 6 हजार 240 हेक्टेयर रकबा में सिंचाई हो रही है। नया जिला गढऩे की दिशा में तेजी से कदम बढ़ाये जा रहे हैं और आने वाले वर्षों में इसके सुखद परिणाम मिलेंगे।

    • Tags
    • 'हड़ताल करना इनकी इच्छा
    • breaking hindi news
    • breaking news
    • chhattisgarh government employee strike
    • chhattisgarh news
    • hindi news
    • hindi news states
    • hindi samachar
    • latest hindi news
    • latest news
    • madhya pradesh news
    • today news
    • today news in hindi
    • नहीं चलेगी सौदेबाजी’ कर्मचारियों के हड़ताल पर सीएम भूपेश की दो टूक
    • राज्य-शहर
    • हिंदी न्यूज़
    Share
    Facebook
    Twitter
    Pinterest
    WhatsApp
      Previous article
      BREAKING NEWS : सर्वाइकल कैंसर की पहली स्वदेशी वैक्सीन की इतनी होगी कीमत, सामने आया ये बड़ा अपडेट
      Next article
      BIG BREAKING : 3 सितम्बर से अस्तित्व में आयेगा छत्तीसगढ़ का 30 वां जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे नये जिले का शुभारंभ
      Kuldeep Sharma
      Kuldeep Sharmahttps://dailyspringreport.com/
      RELATED ARTICLES
      Raipur

      नॉबल टॉक मास्टर: प्रभावी वक्तृत्व कला प्रतियोगिता का भव्य समापन

      September 11, 2024
      Chhattisgarh

      कांग्रेस सरकार में हुए भीषण भ्रष्टाचार का असर यह है हमारे आदिवासी भाई फांसी पर झूलकर आत्म हत्या करने को विवश हो रहे है...

      September 8, 2024
      Chhattisgarh

      CG NEWS : विजन डॉक्यूमेंट तैयार करने के कार्य में तेजी लाने के दिए गए निर्देश

      May 27, 2024

      LEAVE A REPLY Cancel reply

      Please enter your comment!
      Please enter your name here
      You have entered an incorrect email address!
      Please enter your email address here

      Most Popular

      नॉबल टॉक मास्टर: प्रभावी वक्तृत्व कला प्रतियोगिता का भव्य समापन

      September 11, 2024

      कांग्रेस सरकार में हुए भीषण भ्रष्टाचार का असर यह है हमारे आदिवासी भाई फांसी पर झूलकर आत्म हत्या करने को विवश हो रहे है...

      September 8, 2024

      RAIPUR NEWS : ग्रैंड न्यूज दफ्तर पहुंची मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पत्नी कौशल्या देवी, ग्रैंड ग्रूप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने किया आत्मीय...

      May 31, 2024

      iPhone 16 Pro MAX डिस्प्ले से लेकर कैमरा तक जानें पूरी डिटेल्स

      May 27, 2024
      Load more

      Recent Comments

      EDITOR PICKS

      नॉबल टॉक मास्टर: प्रभावी वक्तृत्व कला प्रतियोगिता का भव्य समापन

      September 11, 2024

      कांग्रेस सरकार में हुए भीषण भ्रष्टाचार का असर यह है हमारे आदिवासी भाई फांसी पर झूलकर आत्म हत्या करने को विवश हो रहे है...

      September 8, 2024

      RAIPUR NEWS : ग्रैंड न्यूज दफ्तर पहुंची मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पत्नी कौशल्या देवी, ग्रैंड ग्रूप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने किया आत्मीय...

      May 31, 2024

      POPULAR POSTS

      नॉबल टॉक मास्टर: प्रभावी वक्तृत्व कला प्रतियोगिता का भव्य समापन

      September 11, 2024

      कांग्रेस सरकार में हुए भीषण भ्रष्टाचार का असर यह है हमारे आदिवासी भाई फांसी पर झूलकर आत्म हत्या करने को विवश हो रहे है...

      September 8, 2024

      RAIPUR NEWS : ग्रैंड न्यूज दफ्तर पहुंची मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पत्नी कौशल्या देवी, ग्रैंड ग्रूप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने किया आत्मीय...

      May 31, 2024
      Entertainment

      BOLLYWOOD NEWS : ‘बाजीराव सिंघम’ का हुआ ट्रांसफर, Singham Again में बने J&K के पुलिस ऑफिसर?

      Kuldeep Sharma - May 24, 20240
      BOLLYWOOD NEWS : निर्देशक रोहित शेट्टी की Singham Again को लेकर अभिनेता अजय देवगन का नाम लंबे समय से चर्चा में बना हुआ है। हाल...
      Read more
      Logo

      ABOUT US

      Daily Spring Report is our website with news, entertainment, and lifestyle website. We provide you with the latest news and soft contents of the views.

      Contact us: Santoshi Sharma
      Mobile : 9039106225,7000977274
      Email : dailyspringreports@gmail.com
      Head office : Shubh Labh girls hostel, near new hanuman mandir,budhapara,Raipur,CG

      FOLLOW US

      Blogger
      Facebook
      Flickr
      Instagram
      VKontakte

      © Newspaper WordPress Theme by TagDiv

      • Home
      • Chhattisgarh
      • National
      • Political
      • Crime
      • Entertainment
      • Business
      • Technology