CG ACCIDENT NEWS : कार सवार बाराती हुए सड़क हादसे के शिकार, तीन की मौके पर दर्दनाक मौत, अन्य तीन घायल

0
test

 

जांजगीर। jhanjhgir road accident  भीषण सड़क हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई है वहीं तीन अन्य गंभीर बताये जा रहे है। घायलों को उपचार के लिए बिलासपुर भेजा गया है। घटना मुलमुला थाना क्षेत्र के पकरिया झूलन गांव की घटना है। दरसअल पचपेड़ी PACHPEDI से एक बारात पकरिया झूलन गांव आई थी।

इस दौरान छह बाराती एक कार में सवार होकर पामगढ़ की ओर निकले थे। तभी उनकी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं तीन अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गए है। फिलहाल मृतकों की पहचान में पुलिस जुट गई है। वहीं घायलों को उपचार के लिए बिलासपुर BILASPUR  रेफर किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here