CG ACCIDENT NEWS : यहाँ हुआ भीषण सड़क हादसा, खाई में पलटी बस, 11 बराती घायल, 6 लोगों को गंभीर चोट

0
test

कवर्धा। जिले में एक भयानक हादसा हो गया। यहां एक बारातियों से भरी बस खाई में पलट गई। इस हादसे में 11 बराती घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि 6 लोगों को गंभीर चोट आई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिए हैं। जानकारी के अनुसार घटना कुकदूर थाना क्षेत्र का है।

also read : CG BREAKING : 69 लाख 4 हजार राशन कार्डधारियों ने किया नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन, इस दिन तक राशन कार्ड का नवीनीकरण कार्य किए जाएंगे

दरअसल, यहां एक बस बारातियों को लोरमी से शहडोल ले जा रही थी। बताया जा रहा है कि बस में कुल 70 यात्री सवार थे। इसी दौरान हनुमत खोल के खाई में बस पलट गई। घटना में 11 लोग घायल हो गए। वहीं 6 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here