Wednesday, July 3, 2024
HomeNationalBREAKING NEWS : Vice President Election 2022 : उपराष्ट्रपति चुनाव की तारीखों...

BREAKING NEWS : Vice President Election 2022 : उपराष्ट्रपति चुनाव की तारीखों का हुआ ऐलान, जानें कब जारी होगी अधिसूचना और कब होगा मतदान

- Advertisement -

दिल्ली। Vice President Election 2022 देश में राष्ट्रपति चुनाव की तैयारियां जोरो पर हैं। चुनाव के NDA और विपक्षी दल ने अपने अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया हैं। राष्ट्रपति पद के लिए NDA ने महिला आदिवासी नेता द्रौपदी मुर्मू को और विपक्ष ने यशवंत सिन्हा के नाम पैर मुहर लगाई हैं। इसी बीच आज उप राष्ट्रपति के चुनाव की तारीखों की घोषणा भी हो गई है।

उप राष्ट्रपति चुनाव 6 अगस्त को होगा। और काफी हद तक संभावना हैं कि उसी दिन ही वोटो की गिनती की जाएगी। उप राष्ट्रपति पद के लिए लोक सभा और राज्य सभा के सांसद वोट डालते हैं। बताया गया है कि चुनाव के लिए अधिसूचना पांच जुलाई को जारी होगी। उम्मीदवार इसके लिए 19 जुलाई तक नामांकन दाखिल कर सकते हैं।

देश के मौजूदा उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू का कार्यकाल 11 अगस्त को समाप्त हो रहा है। ऐसे में हर किसी की नजर राष्ट्रपति चुनाव के साथ-साथ उपराष्ट्रपति चुनाव पर भी टिक गई है। दरअसल, राष्ट्रपति पद का चुनाव 18 जुलाई को होगा और 21 जुलाई को नतीजे आएंगे। चूंकि भाजपा और विपक्ष पहले ही राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों का एलान कर चुके हैं, इसलिए अब उपराष्ट्रपति पद के लिए चेहरों की खोज तेज हो गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments