BREAKING NEWS : नहीं रहे दिग्गज अभिनेता, इंडस्ट्री में शोक की लहर

0
BOOSTER DOSE : अब 18 साल से ऊपर वालों को भी लगेगी बूस्टर डोज, इस दिन से शुरू होगा वैक्सीनेशन
BOOSTER DOSE : अब 18 साल से ऊपर वालों को भी लगेगी बूस्टर डोज, इस दिन से शुरू होगा वैक्सीनेशन
test

सिनेमा जगत से एक बुरी खबर सामने आ रही है। दक्षिण भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता कैकला सत्यनारायण का हैदराबाद में स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। 87 साल की उम्र में अभिनेता पिछले कुछ महीनों से कई स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। कैकला सत्यनारायण को तेलुगु सिनेमा के सबसे शानदार कलाकारों में से एक माने जाते है। उन्होंने तकरीबन 750 से भी अधिक फिल्मों में काम किया है।

अभिनेता कैकला सत्यनारायण के निधन की जानकारी वामशी और शेखर ने ट्विटर हैंडल के जरिए दी है। वह लिखते हैं, ‘दिग्गज अभिनेता कैकला सत्यनारायण गारू का निधन हो गया है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।’ कैकला सत्यनारायण का निधन तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा झटका है। फैंस और सेलिब्रिटीज सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here