BREAKING NEWS : प्रदेश में यहाँ संचालित किया जा रहा स्वामी आत्मानंद स्कूल, प्री प्राइमरी की कक्षाएं भी शुरू

0
test

Patan news : स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल Swami Atmanand Government English Medium School पाटन के परिसर में अंग्रेजी माध्यम english medium के साथ हिंदी माध्यम स्कूल Hindi medium school भी संचालित किया जा रहा है। वर्तमान में यहां इंग्लिश मीडियम english medium में कक्षा पहली से कक्षा दसवीं तक 494 विद्यार्थी और हिंदी माध्यम में कक्षा नवमीं से बारहवीं 349 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। अब यहां शैक्षणिक सत्र 2022-23 से इंग्लिश मीडियम में प्री प्राइमरी की कक्षाएं भी शुरू की जा रही हैं। दुर्ग जिले का यह पहला स्वामी आत्मानंद स्कूल होगा, जहां प्री प्राइमरी की कक्षाएं संचालित की जाएंगी। KG-1 और KG-2 के लिए 20-20 सीटों पर प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है।

स्कूल में सुविधाओं की बात करें तो लगभग 2 एकड़ में बने पाटन के स्वामी आत्मानंद स्कूल परिसर में कुल 16 क्लास रूम, बायोलॉजी, केमेस्ट्री और फिजिक्स के 3 पृथक लैब रूम, 1 कंप्यूटर लैब, 3 स्मार्ट क्लास रूम, 1 स्पोर्ट्स रूम, डिपार्टमेंट रूम, 2 स्टाफ रूम, 1 हेड मास्टर रूम, 1 प्रिंसिपल रूम, 1 ऑफिस रूम, 1 एग्जाम हाल, 1 ऑडिटोरियम, 1 लाइब्रेरी और बड़े मैदान के साथ 1 भव्य मंच बना हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here