Saturday, April 26, 2025
HomeStateBREAKING NEWS : कोरोना के बीच प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, सभी...

BREAKING NEWS : कोरोना के बीच प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, सभी स्कूलों को बंद करने का ऐलान

- Advertisement -

Order to close all school देश के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं देश की राजधानी दिल्ली में ठंड और कोहरे की मार पड़ रही है। सुबह से ही राजधानी कोहरे से लिपट जाती है। इसका असर अब स्कूलों में भी देखने को मिल रही है। हालत को देखते हुए दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने सभी सरकार स्कूलों को 1 जनवरी से 12 जनवरी 2023 तक विंटर वेकेशन के दौरान बंद रखने का ऐलान किया है।

दिल्ली सरकार ने ऐलान करते हुए कहा कि कक्षा 9वीं से 12वीं तक के लिए 2 जनवरी से 14 जनवरी तक ‘रेमेडीज क्लासेज’ आयोजित की जाएंगी। वहीं दूसरी ओर घने कोहरे के कारण उत्तर प्रदेश के कई जिलों में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। लखनऊ में स्कूल अब सुबह 10 बजे से खुलेंगे और 31 दिसंबर तक दोपहर 3 बजे तक चलेंगे।

आपको बता दें कि मौसम विभाग की मानें तो वीकेंड यानी 24 और 25 दिसंबर को भी राजधानी दिल्ली घने कोहरे में गम रहेगी। वहीं, अगर तापमान की बात करें तो 24 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 5 और अधिकतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया जा सकता है और 25 दिसंबर को भी न्यूनतम तापमान 5 और अधिकतम तापमान 19 डिग्री रिकॉर्ड किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments