Breaking News : राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू का रायपुर में भव्य स्वागत, पंथी, राउत नाचा संग आदिवासी धुमाल की दी गई प्रस्तुति

0
test

रायपुर। Breaking News :राष्ट्रपति पद के लिए सत्ताधारी एनडीए की उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू शुक्रवार को रायपुर पहुंची. एयरपोर्ट पर पंथी नृत्य, राउत नाचा, आदिवासी धुमाल की गूंज के बीच भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया.

बता दें कि राष्ट्रपति पद के लिए 18 जुलाई को होने वाले मतदान से पहले द्रोपदी मुर्मू राजनीतिक दलों से समर्थन हासिल करने में जुटी हैं. इस कड़ी में छत्तीसगढ़ पहुंची मुर्मू पहले रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करने के बाद निजी होटल में भाजपा के सांसद व विधायकों से चर्चा करेंगी. एक तरफ द्रोपदी मुर्मू व्यक्तिगत स्तर पर विधायकों व सांसदों का समर्थन हासिल करने में जुटी हैं, तो दूसरी ओर भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता अन्य राजनीतिक दल के विधायकों से समर्थन हासिल करने आग्रह पत्र दे रहे हैं.

[shortcode-weather-atlas selected_widget_id=f03e2a1b]

दुर्ग में भाजपा के पदाधिकारी राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के लिए समर्थन मांगने कांग्रेस विधायक अरुण वोरा के घर पहुंचे थे. समर्थन देने के लिए आग्रह पत्र भेंट किया. इसके साथ ही जिला भाजपा पदाधिकारियों ने महिला सशक्तिकरण व आदिवासी समाज को सर्वोच्च पद पर स्थापित करने योगदान देने का आग्रह किया. इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष कांतिलाल जैन, कल्पना जोशी, मंत्री दिनेश देवांगन, मनोज मिश्रा, मंडल अध्यक्ष सतीश समर्थ, महामंत्री पोषण साहू सहित अन्य मौजूद थे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here