BREAKING NEWS : फोर्स व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में पुलिस को बडी सफलता मिली, 3 नक्सली ढ़ेर

0
test

balaghat news अतिनक्सल प्रभावित लांजी क्षेत्र से करीब 15 किलोमीटर दूर स्थित बहेला थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत खांडाफरी के ग्राम कादला के जंगल में बालाघाट पुलिस हॉक फोर्स व नक्सलियों के बीच हुई आपसी मुठभेड़ में पुलिस को बडी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने विस्तार दलम प्लाटून 56 व दड़ेकसा दलम के तीन नक्सलियों को मार गिराया है.

हालांकि पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ व आईजी संजय सिंह के जंगल में ही मौजूद होने के कारण इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मारे गए तीनों नक्सलियों की उम्र 35 वर्ष से लेकर 40 वर्ष के बीच है और एक उनमे एक नक्सली ईनामी भी है। मुठभेड़ की यह घटना बहेला थाना क्षेत्र की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here