Wednesday, July 3, 2024
HomeChhattisgarhBREAKING NEWS : सर्चिंग पर निकले जवानों पर नक्सलियों ने किया हमला,...

BREAKING NEWS : सर्चिंग पर निकले जवानों पर नक्सलियों ने किया हमला, मुठभेड़ में 4 से 5 नक्सली घायल

- Advertisement -

छत्‍तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभावित सुकमा जिले में डीआरजी के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर आ रही है। पुलिस ने मुठभेड़ में 4 से 5 नक्सलियों के घायल होने का दावा किया है।

खबरों के अनुसार सर्चिंग पर निकली सुरक्षा बल के जवानों पर बंडा- कन्हईगुड़ा के पास घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी।जवानों ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। एसपी सुनील शर्मा ने डीआरजी के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर की पुष्टि की है। एसपी सुनील शर्मा ने मुठभेड़ के दौरान 4 से 5 नक्सलियों के घायल होने का दावा किया है। फिलहाल मौके पर जवान मौजूद हैं।

नारायणपुर से भी एक नक्‍सलियों के उत्‍पात की खबर आ रही है। नक्‍सलियों ने यहां आमदई खदान में लोडिंग के लिए लगे एक वाहन में आग लगा दी है। इतना ही नहीं नक्‍सलियों ने बैनर लगाकर आमदई खदान में काम का विरोध किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments