
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हैं। बताया जा रहा है कि रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.1 थी। बहरहाल कहीं से भी किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है।
आज दोपहर 2:18 बजे छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रिक्टर स्केल पर 3.1 की तीव्रता वाला भूकंप आया: राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र pic.twitter.com/W5F0usLe73
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 14, 2024
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। आज दोपहर 218 बजे रिक्टर स्केल पर 3.1 की तीव्रता वाला भूकंप आया। इसकी जानकारी राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की ओर से दी गई है। फिलहाल भूकंप से जुड़ी जानकारियों की प्रतीक्षा है। अब तक किसी तरह के हताहत की कोई जानकारी सामने नहीं आई है.