BREAKING NEWS : इस दिन भारत सरकार ने अवकाश घोषित किया, राजपत्र में हुआ प्रकाशित, जाने वजह

0
BOOSTER DOSE : अब 18 साल से ऊपर वालों को भी लगेगी बूस्टर डोज, इस दिन से शुरू होगा वैक्सीनेशन
BOOSTER DOSE : अब 18 साल से ऊपर वालों को भी लगेगी बूस्टर डोज, इस दिन से शुरू होगा वैक्सीनेशन
test

Holiday on Ambedkar Jayanti: रायपुर। भारत सरकार ने संविधान निर्माता डॉ0 भीमराव आंबेडकर के जन्मदिन पर अवकाश घोषित किया है। इसे राजपत्र में आज की तारीख में प्रकाशित किया गया है। बता दें, आंबेडकर जयंती को छुट्टी जरूर रहती है। मगर सरकारी कैलेंडर में इसकी छुट्टी का उल्लेख नहीं होता। आंबेडकर जयंती के दो-तीन दिन पहले केंद्र सरकार अवकाश घोषित करता है।

हालांकि, 2021 में एक हफ्ते पहले छुट्टी की घोषणा की गई थी। उसे बंगाल चुनाव से जोड़कर देखा गया था। पिछले साल 2022 में 11 अप्रैल को अवकाश का ऐलान किया गया था। मोदी सरकार ने केंद्र की सत्ता संभालने के बाद 2015 से आंबेडकर जयंती को अवकाश प्रारंभ किया। उससे पहले छुट्टी नहीं होती थी। मगर इसे सरकारी छुट्टी में शामिल नहीं किया गया है। हर साल भारत सरकार स्पेशल आर्डर निकाल छुट्टी की घोषणा करती है। इसलिए सरकारी कैलेंडर में इसका उल्लेख नहीं होता। आंबेडकर जयंती सार्वजनिक अवकाश होता है। लिहाजा, केंद्र और राज्य के सारे संस्थानों में छुट्टियां रहती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here