
OMG 2 Actor Passed Away: बॉलीवुड इंडस्ट्री से दुखद खबर सामने आई है, जाने माने एक्टर सुनील श्रॉफफ का निधन हो गया है। सुनील हाल में रिलीज हुई अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ओह माय गॉड 2 में नजर आए थे। साथ ही कुछ हफ्ते पहले एक्टर ने पंकज त्रिपाठी के साथ इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वे काफी खुश नजर आ रहे थे। रिपोर्ट की माने तो वे कुछ वक्त से बीमार चल रहे थे, पर मौत का असल कारण क्या है वह अभी तक सामने नहीं आया है।
View this post on Instagram
बॉलीवुड इंडस्ट्री से 2 दिन में दूसरी मौत की खबर है दिल चाहता है, चक दे इंडिया और हैप्पी न्यू ईयर जैसी लोकप्रिय बॉलीवुड फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के लिए प्रसिद्ध अभिनेता रियो कपाड़िया का कल दुखद निधन हो गया है। वे महज 66 साल के थे। उनकी मृत्यु का कारण भी अभी तक अज्ञात बना हुआ है।