Saturday, July 6, 2024
HomeChhattisgarhBREAKING NEWS : सीएम भूपेश बघेल ने नन्द कुमार साय के साथ...

BREAKING NEWS : सीएम भूपेश बघेल ने नन्द कुमार साय के साथ शेयर की फोटो, नंद कुमार साय ने कही यह बात

- Advertisement -

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा के बड़े आदिवासी नेता नंदकुमार साय ने कांग्रेस की सदस्यता ले ली है. प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय राजीव भवन में सीएम भूपेश बघेल, पीसीसी चीफ मोहन मरकाम सहित कई मंत्रियों और बड़े नेताओं की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ली. साय ने रविवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव को अपना इस्तीफा भेजा था. सीएम भूपेश बघेल ने फोटो शेयर किया है.

नंदकुमार साय के भाजपा छोड़ने का असर अब सरगुजा की राजनीति पर पड़ेगा। साय सरगुजा से वर्ष 2004 में सांसद रहे। इससे पहले साय 1989 और 1996 में रायगढ़ लोकसभा सीट से सांसद चुने गए हैं। वर्तमान में सरगुजा संभाग की 14 विधानसभा सीट में से एक पर भी भाजपा के विधायक नहीं हैं।

[shortcode-weather-atlas selected_widget_id=f03e2a1b]

नंद कुमार साय का उद्बोधन  कहा की कांग्रेस की सरकार किसानों के लिए कार्य कर रही है। भगवान राम का कार्य कर रही है, राम वन गमन पथ का निर्माण किया है। भाजपा का स्वरूप अब बचा नही,भाजपा ने मुझे कोई दायित्व नही दिया है। छत्तीसगढ़ आदर्श प्रदेश बने इसके लिए वे कार्य करेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का किया धन्यवाद।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments