BREAKING NEWS : बिलासपुर में बड़े कारोबारियों के ठिकानों पर सेंट्रल GST की रेड:तेल कारोबारी और कपड़ा व्यापारी के संस्थानों में दस्तावेज खंगाल रही टीम

0
BOOSTER DOSE : अब 18 साल से ऊपर वालों को भी लगेगी बूस्टर डोज, इस दिन से शुरू होगा वैक्सीनेशन
BOOSTER DOSE : अब 18 साल से ऊपर वालों को भी लगेगी बूस्टर डोज, इस दिन से शुरू होगा वैक्सीनेशन
test

बिलासपुर। bilaspur छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के दो बड़े कारोबारियों के यहां सेंट्रल GST की टीम ने छापेमारी की है। मर्चेंट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष व तेल कारोबारी देवीदास वाधवानी और कपड़ा कारोबारी भारत होजियरी के ठिकानों पर जीएसटी टीम शुक्रवार दोपहर से लेकर देर रात तक यहां आय-व्यय के दस्तावेजों की जांच करती रही।

जानकारी के अनुसार मर्चेंट ऐसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष व व्यापार विहार के कारोबारी देवीदास वाधवानी की फर्म वाधवानी ट्रेडर्स में शुक्रवार दोपहर सेंट्रल GST रायपुर की चार सदस्यीय टीम छापेमारी करने पहुंची। टीम की अगुवाई सुप्रिटेंडेंट अरुण कुमार कर रहे थे। यहां उन्होंने फर्म के संचालक देवीदास वाधवानी से स्टॉक और बिल की जानकारी ली।

भारत होजियरी में भी पहुंची टीम

सेंट्रल GST की दूसरी टीम पुराना बस स्टैंड करबला रोड स्थित भारत होजियरी भी पहुंची थी। यहां भी टीम ने फर्म के आय-व्यय और स्टॉक की जानकारी ली और टैक्स सहित अन्य दस्तावेजों की जांच की। फिलहाल पूरी जानकारी सामने नहीं आ पाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here