Friday, July 5, 2024
HomeChhattisgarhBREAKING NEWS : बेरोजगारी और बढ़ते अपराध के विरोध में भाजयुमो का...

BREAKING NEWS : बेरोजगारी और बढ़ते अपराध के विरोध में भाजयुमो का विरोध प्रदर्शन,बैरिकेड्स तोड़ पुलिस से हुई झूमा झपटी

- Advertisement -

भाजयुमो प्रदर्शन : छत्तीसगढ़ chhattisgarh में बेरोजगारी और बढ़ते अपराधों के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेतृत्व में BJP ने बुधवार को राजधानी रायपुर में हल्ला बोला। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से हजारों की संख्या में पहुंचे  भाजयुमो कार्यकर्ता ओसीएम और आकाशवाणी चौक में  बैरिकेड्स को तोड़कर पुलिस कर्मियों से झूमा झटकी करते रहे। इस दौरान भाजपा और  भाजयुमो कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया।

नगर निगम के पास हुई सभा में मंच से BJYM अध्यक्ष और सांसद तेजस्वी सूर्या ने अपने सम्बोधन के दौरान कहा कि दिसंबर तक सभी सरकारी वेकैंसी को भरा जाए। साथ ही अनियमित कर्मचारियों को नियमित करें। इसके लिए भूपेश सरकार को 3 माह का समय देते है।  इसके बाद फिर से आंदोलन होगा। इसके बाद भाजयुमो कार्यकर्ता सीएम हॉउस घेराव करने निकले कार्यकर्ता  पैदल चलते हुए ओसीएम चौक की ओर लगे बेरिकेट्स को तोड़ कर आगे  निकले वहीँ मेटाडोर में  तेजस्वी सूर्या और प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव पीछे चलते रहे है। ओसीएम चौक के बेरिकेट्स को तोड़ते हुए भाजयुमो कार्यकर्ता आकाशवाणी चौक तक पहुंच गए इस बीच पुलिस से झड़प होती रही।

इसके बाद भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने आकाशवाणी के बेरिकेट्स को भी तोड़ दिया। तेजस्वी सूर्या अमित साहू और अरुण साव बेरिकेट्स के ऊपर चढ़कर नारेबाजी करते रहे। इस मौके पर अरुण साव ने कहा भूपेश सरकार युवाओं के साथ धोखा कर रही है। आने वाले दिनों में जनता उनको जवाब देगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments