Monday, March 31, 2025
HomePoliticalBREAKING NEWS : लोक सभा चुनाव को लेकर अरुण वोरा ने दिया...

BREAKING NEWS : लोक सभा चुनाव को लेकर अरुण वोरा ने दिया बड़ा बयान

- Advertisement -

दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा ने कहा है कि पिछले 10 साल के एनडीए सरकार के कार्यकाल में देश में बेतहाशा महंगाई बढ़ी है। महंगाई के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया है। पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस के दाम बेतहाशा बढ़े हैं। चावल-दाल, तेल, शक्कर से लेकर हर खाद्यान्न सामग्री के दाम कई गुना बढ़ गए हैं। बेतहाशा महंगाई का जवाब अब आम जनता लोकसभा चुनाव में देगी। केंंद्र की एनडीए सरकार को देश के मतदाता जड़ से उखाड़ फेंकेंगे।

वोरा ने कहा कि एनडीए सरकार की नीतियों के कारण देश की आर्थिक स्थिति चरमरा गई है। देश के युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। लगाातार बेरोजगारी बढ़ रही है। रेल सेवाएं ठप पड़ी है। किसान परेशान हैैं क्योंंकि कृषि के लिए रासायनिक खाद, उपकरण आदि के दाम कई गुना बढ़ा दिये गए हैं। किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया गया था, लेकिन 10 साल में किसान बदहाली के कगार पर खड़े हैं। मोदी सरकार के कारण देश में बदहाली बढ़ी है। लोकसभा चुनाव में भाजपा को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

Also read : BUSINESS NEWS : ना टोल प्लाजा, ना फास्टैग का झंझट…सीधे सैटेलाइट से कटेगा पैसा, जानिए कैसे काम करेगा नया टोल सिस्टम

वोरा ने कहा कि देशवासी अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर बड़ी उम्मीद से देख रहे हैं। पूरे देश में भारत जोड़ो यात्रा करते हुए उन्होंने एकता और सद्भावना का संदेश दिया। राहुल गांंधी ने कई महीनों से जल रहे मणिपुर राज्य की पीड़ित जनता के जख्मों पर मरहम भी लगाया है। इससे पहले इतनी लंबी यात्रा कभी किसी नेता ने नहीं की। देशहित में राहुल गांधी की दूरगामी सोच और उनके विचारों से आम जनता प्रभावित है। कांग्रेस ने आजादी दिलाने के लिए असंख्य बलिदान और असीमित संघर्ष किया। आजादी के बाद देश की तरक्की के अनेकों सोपान तय करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

वोरा ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य में भूपेश सरकार ने जनहितेषी योजनाओं को लागू किया जिसका फायदा जनसामान्य को मिला। फ्री में इलाज, सस्ती दवाओं की दुकान, मोबाइल क्लीनिक से घर के पास ही इलाज सुविधा, बिजली बिल हाफ, बेरोजगारी भत्ता की सौगात देने के साथ ही स्वामी आत्मानंद स्कूल, खेल मैदान, शिक्षा का स्तर बढ़ाने और शहरोंं और ग्रामों का समग्र विकास करने में अभूतपूर्व कार्य कराए हैं। भाजपा सरकार ने भूपेश सरकार की ज्यादातर योजनाओं को बंद कर दिया है। विकास कार्य भी ठप पड़े हैं। आम जनता भाजपा सरकार का वास्तविक चेहरा अच्छी तरह देख-समझ चुकी है। लोकसभा चुनाव में इसका असर देखने मिलेगा। दुर्ग सहित छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस को मतदाता विजयी बनाएंगे।

[shortcode-weather-atlas selected_widget_id=f03e2a1b]
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments