BREAKING NEWS : इस दिन भारत में लांच होगी 5G मोबाइल सर्विस, पीएम मोदी करेंगे शुरुआत

0
test

दिल्ली।  लंबे समय से 5जी मोबाइल सर्विस का देश में इंतजार किया जा रहा था. अब खबर है कि 5 जी सर्विस 1 अक्टूबर को देश में लॉन्च कर दी जाएगी. इस सर्विस को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडिया मोबाइल कांग्रेस में लॉन्च करेंगे. इंडिया मोबाइल कांग्रेस का आयोजन दिल्ली के प्रगति मैदान में किया जाएगा. वहीं 5 जी सर्विस को लेकर एविएशन को लेकर अमेरिका में हुई दिक्कत पर चल रहे संशय को भी साफ कर दिया गया है. टेलीकॉम मंत्रालय ने इस मामले पर स्टडी के बाद बयान जारी कर कहा है कि देश में इसको लेकर कोई परेशानी नहीं होगी.

इस समस्या को लेकर आईआईटी मद्रास में स्टडी की गई. आईआईटी की स्टडी के अनुसार गैपिंग के कारण अमेरिका में हुई समस्या का सामना भारत में नहीं करना होगा. आइये जानें इस सर्विस से आपको क्या होगा फायदा…

होलोग्राम होगा रिवॉल्यूशन
5 जी सर्विस एक रिवॉल्यूशन साबित होगा. होलोग्राम के जरिए दूर दराज के इलाकों में शिक्षा, स्वास्‍थ्य और इमरजेंसी सर्विसेज में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. फिर वो दूर दराज के इलाकों में लक्चर हों या‌ फिर स्वास्‍थ्य सेवाओं की जानकारी, या फिर कोई इमरजेंसी, इसके जरिए आराम से संपर्क और सूचना का आदान प्रदान हो सकेगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here