Monday, April 7, 2025
HomeEntertainmentBipasha Basu Baby Bump Photo: माता-पिता बनने वाले हैं बिपाशा बसु और...

Bipasha Basu Baby Bump Photo: माता-पिता बनने वाले हैं बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर, सामने आयी बेबी बंप की पहली तस्वीर

- Advertisement -

सोनम कपूर और आलिया भट्ट के बाद अब एक और एक्ट्रेस ने खुशखबरी साझा की है। यह एक्ट्रेस हैं बिपाशा बसु, जो जल्द मां बनने वाली हैं। बिपाशा ने मंगलवार को सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस और दोस्तों के साथ यह खबर शेयर की।

उन्होंने बेबी बंप के साथ फोटो भी साझा किया है, जिसमें बिपाशा अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में बिपाशा ने सफेद रंग की कमीज पहनी हुई है, जिसके बटन खुले हैं और बेबी बंप दिख रहा है। एक तस्वीर में करण बेबी बंप को टच कर रहे हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में वो उसे चूम रहे हैं। बिपाशा ने इसके साथ एक लम्बा इमोशनल नोट भी लिखा है।  बता दें, बिपाशा और करण की शादी 30 अप्रैल, 2016 को हुई थी। इससे पहले दोनों एक-दूसरे को करीब दो साल तक डेट किया था।

बिपाशा ने फैंस को दिया बाड़ा सरप्राइज

एक्ट्रेस बिपाशा बसु के प्रेग्नेंट होने की खबरें बीते काफी वक्त से आ रही थीं, लेकिन हर बार बिपाशा और करण ने इस बात को महज एक अफवाह बताया। वहीं अब अचानक से एक्ट्रेस के प्रेग्नेंट होने की खबर ने हर किसी काफी सरप्राइज किया। साथ ही फैंस इस बात से काफी खुश हैं। सोशल मीडिया पर फैंस ही नहीं बल्कि स्टार्स भी कमेंट कर बिपाशा को बधाई दे रहे हैं.

बेबी बंप के साथ पहली तस्वीर आई सामने

बिपाशा बसु ने इंस्टाग्राम पर पति करण संग दो तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में बिपाशा का बेबी बंप साफ देखा जा सकता है। पहली तस्वीर में आप देख सकते हैं कि बिपाशा ने सिर्फ एक व्हाइट कलर की शर्ट पहनी हुई है, जिसके बटन फ्रंट से ओपन हैं। वहीं करण ने भी पत्नी के साथ ड्रेस मैचिंग करते हुए सफेद शर्ट पहनी है। करण, बिपाशा के बेबी बंप को पकड़े हुए पोज देते नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में करण, बिपाशा के बेबी बंप को बैठकर किस करते दिख रहे हैं। इन दोनों ही तस्वीरों में होने वाले माता-पिता के चहरे पर खुशी साफ देखी जा सकती है।

[shortcode-weather-atlas selected_widget_id=f03e2a1b]
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments