Monday, July 8, 2024
HomeChhattisgarhBIG NEWS : राजधानीवासियों की बढ़ी मुश्किलें, रायपुर के इन इलाकों में...

BIG NEWS : राजधानीवासियों की बढ़ी मुश्किलें, रायपुर के इन इलाकों में आज नहीं होगा वॉटर सप्लाई

- Advertisement -

No water supply in Raipur : लगातार बढ़ रही गर्मी के बीच राजधानीवासियों के लिए एक और बुरी खबर निकलकर सामने आई है। आज राजधानी के लगभग आधे इलाकों में पानी की सप्लाई नहीं होगी। पानी की सप्लाई नहीं होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। पपाइप लाइन की मरम्मत के चलते आज राजधानी में पानी सप्लाई प्रभावित रहेगी।

मिली जानकारी के अनुसार, रावणभाठा फिल्टर प्लांट का वाटर पीएससी पाईप लाईन क्षतिग्रस्त हो गई है और आज इसकी मरम्मत की जाएगी। पाइप लाइन की मरम्मत के लिए वॉटर सप्लाई को शट डाउन किया जाएगा और इसके चलते आज शहर की 10 टंकियों से पानी की सप्लाई बंद रहेगी। नगर निगम आज 750 MM मोटाई की रॉ-वाटर पीएससी पाईप लाइन की मरम्मत करवाएगी। 80 MLD फिल्टर प्लांट में पाइप लाइन की मरम्मत करवाई जाएगी। इस दौरान डंगनिया, गंज, गुढ़ियारी, राजेन्द्र नगर, तेलीबांधा, शंकर नगर, खमतराई, भनपुरी, ईदगाहभाठा, पुरानी टंकी श्याम नगर समेत अन्य कई इलाकों में आज पानी की सप्लाई नहीं होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments