CG NEWS : प्रदेश में यहाँ तीन सवारी वाहन चालकों पर होगी कार्यवाई

0
test

जांजगीर -चांपा। मोटरयान अधिनियम के विभिन्न धाराओ के तहत 36 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए कुल 10 हजार 800 रूपये समन शुल्क लिया गया। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर यातायात पुलिस द्वारा लगातार मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 36 वाहनों पर मोटरयान अधिनियम के तहत कार्र्रवाई की गई जिसमें बाइक. मे तीन सवारी चलने वाले 21 वाहन के चालकों से 6 हजार 300 रूपये, बिना रिफ्लेक्टर के वाहन चलाते पाये जाने पर 3 वाहन के चालकों से 900 रूपये, नम्बर प्लेट अस्पष्ट होने पर 2 वाहन के चालको से 600 रूपये, अवैधानिक रूप से नो पार्किग में खड़ी किये 2 वाहन के चालको से 600 रूपये, वाहन का हेड लाईट आधा काला नही पाए जाने पर 8 वाहन चालकों से 2400 रूपये, समन शुल्क लिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here