Wednesday, July 3, 2024
HomePoliticalबड़ी खबर : पहले राउंड में द्रौपदी मुर्मू ने यशवंत सिन्हा को...

बड़ी खबर : पहले राउंड में द्रौपदी मुर्मू ने यशवंत सिन्हा को पछाड़ा, 332 मतों से बनाई बढ़त

- Advertisement -

देश को गुरुवार को यानी आज पता चल जाएगा कि देश का 15वां राष्ट्रपति कौन होगा। राष्ट्रपति चुनाव के लिए 18 जुलाई को मतदान हो चुका है। गुरुवार को पूर्वाह्न 11 बजे यहां संसद भवन में मतगणना शुरू होगी। एनडीए की ओर से द्रौपदी मुर्मू, जबकि विपक्ष की तरफ से यशवंत सिन्हा उम्मीदवार हैं। मुर्मू की जीत की काफी संभावना जताई जा रही है। यदि वह जीत हासिल करती हैं, तो देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बन जाएंगी। वहीं, नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से आज पूछताछ की जाएगी। कांग्रेस पार्टी ने बड़े पैमाने पर विरोध-प्रदर्शन की तैयारी की है।

रिटर्निंग ऑफिसर जारी करने वाले हैं पहला रुझान

संसद भवन में राष्ट्रपति चुनाव में मतों की गिनती जारी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ देर में ही रिटर्निंग ऑफिसर पहला रूझान जारी कर सकते हैं। खास बात है कि पहले कहा जा रहा था कि रुझान 1 बजे जारी हो सकता है, लेकिन इसमें देरी हुई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments