BIG NEWS : PTRSU में आज होगा बड़ा फैसला, सेमेस्टर परीक्षाओं को ऑनलाइन करवाने को लेकर PRSU ले सकती है अहम निर्णय

0
test

रायपुर।  पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय Pandit Ravi Shankar Shukla University में आज कार्य परिषद की बैठक होगी। इस बैठक में सेमेस्टर परीक्षाओं को ऑनलाइन online  करवाने पर मुहर लग सकती है। बता दें कि वार्षिक परीक्षाओं के दौरान सरकार के आदेश को ही विश्वविद्यालय मान्य मान रहा है। अगर ऐसा होता है तो छात्र पढ़ाई ऑफलाइन किए हैं ​लेकिन परिक्षा ऑनलाइन देंगे।

वार्षिक परीक्षाओं के दौरान राज्य सरकार ने इसे लेकर आदेश दिया था। सरकार ने सत्र की सभी परीक्षाओं को ऑनलाइन मोड पर करवाने का आदेश दिया था। इसी आदेश को मानते हुए विश्वविद्यालय ऑनलाइन पैटर्न पर परीक्षा करवाने की तैयारी में जुट गया है। इसे लेकर यूनिवर्सिटी ने राज्य सरकार से बातचीत की है। परीक्षाओं को लेकर मार्गदर्शन मांगा है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here