BHILAI CRIME NEWS : पुलिस की बड़ी कामयाबी, 9 सटोरियों को किया गिरफ्तार

0
test

भिलाई। bhilai news दुर्ग पुलिस ने 9 सटोरियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। ये सभी लोग उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में लायन बुक-15 नाम से 5 पैनल संचालित कर रहे थे। पुलिस की छापामारी से पहले ही इनका मास्टर माइंड सोनू फरार हो गया है।

मामले का खुलासा करते हुए दुर्ग एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली थी कि भिलाई के 9-10 लड़के उत्तर प्रदेश के नोएडा और दिल्ली में ऑनलाइन सट्टा चला रहे हैं। उन्होंने तुरंत एंटी क्राइम एंड सायबर यूनिट व थाने की टीम को ग्रेटर नोएडा के लिए रवाना किया। वहां जाने पर पता चला कि एक फ्लैट में दुर्ग-भिलाई के कुछ लड़के रह रहे हैं। उनके द्वारा कुछ संदिग्ध गतिविधि को अंजाम दिया जा रहा है।

पुलिस की टीम ने एलेस्टोनिया अपार्टमेन्ट, ग्रेटर नोएडा की 9वीं मंजिल में दबिश दी। वहां 9 लड़के ऑनलाइन सट्टा लायन बुक-15 का संचालन करते हुए पकड़े गए। पूछताछ में पता चला कि इनके द्वारा 05 पैनल चलाए जा रहे हैं। पुलिस ने तुरंत सभी को गिरफ्तार किया। इन लोगों के पास से अलग-अलग बैंकों के बैंक खाते, 3 लैपटॉप, 15 नग मोबाइल और बहीखाता जब्त किया गया। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

ग्रेटर नोएडा में पैनल का संचालक वैशाली नगर निवासी सोनू नाम का युवक चला रहा था। उसी ने इन 9 आरोपियों को नोएडा नौकरी के लिए भेजा था। सोनू के साथ वैशाली नगर निवासी अंकित कनौजिया भी इसमें बड़े रूप से सक्रिय था। अंकित नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कर्नाटक से इंजीनियरिंग कर रहा है।

[shortcode-weather-atlas selected_widget_id=f03e2a1b]

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here