Saturday, July 6, 2024
HomeChhattisgarhभाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी व मंडल संयोजको की घोषणा

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी व मंडल संयोजको की घोषणा

- Advertisement -

दुर्ग । जिला भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक सतविंदर सिंह ने अपनी कार्यकारिणी और मंडल संयोजको की घोषणा की है। यह कार्यकारिणी व मंडल संयोजको की घोषणा जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा और भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक लाभचंद बाफना के सहमति से की गई है। कार्यकारिणी व मंडल संयोजको की घोषणा से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

घोषित कार्यकारिणी में जिला सहसंयोजक हेमंत गोयल ,आनंद गोयल, कोषाध्यक्ष निर्मल लोढा, सह कोषाध्यक्ष संजय त्रिपाठी,कार्यालय प्रभारी राजकुमार साहू ,सोशल मीडिया प्रभारी नितेश छाजेड़ ,मीडिया प्रभारी जितेन्द्र साहू बनाए गए है।जिला कार्यकारिणी सदस्य के रुप में रेखचंद टावरी,विजय बेंगानी, राजा नाहटा,मोहित गजवानी,मोहन केशवानी,विजय साहू,राकेश यादव,राजेश गुप्ता,गगनदीप सिंग,नितिन कटारिया,देवेन्द्र सिंह राजपूत,दीपक देवांगन को शामिल किया गया है। इसके अलावा जिला भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के मंडल संयोजकों की भी घोषणा की गई है। जिसमें गंजपारा सदर मंडल संयोजक संभव जैन,चंडी शीतला मंडल संयोजक गोपाल यादव,सिकोला पटरीपार मंडल संयोजक उदयशंकर त्रिपाठी, कसारीडीह-बोरसी मंडल संयोजक पंकज खरिया, अंजोरा मंडल संयोजक देव प्रसाद साहू,जेवरा सिरसा मंडल संयोजक गोपाल यादव ,उतई मडंल समयोजक नीलम जैन,उत्तर पाटन मंडल संयोजक सुरेन्द्र साहू,दक्षिण पाटन मंडल संयोजक पूर्णांश कुमार हिरवानी ,मध्य पाटन मंडल संयोजक मिलन देवांगन,धमधा मंडल संयोजक गजेन्द्र निर्मलकर, अहिवारा मंडल संयोजक टोमेन्द्र निषाद,बोरी-लिटिया मंडल संयोजक बेदुल साहू बनाए गए है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments