किसान न्याय योजना के तहत किसानों के खाते में राशि अंतरित, सीएम कांफ्रेंसिंग के माध्यम से किसानों को संबोधित किया

0
test

राजीव गांधी किसान न्याय योजना Rajiv Gandhi Kisan Nyay Yojana  के तहत शनिवार को रायपुर जिले के एक लाख 24 हजार 674 किसानों के बैंक खातों में 77 करोड़ 97 लाख 47 हजार की राशि डाली गई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल CM BHUPESH BHAGEL इस मौक़े पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम सेे किसानों के खाते में राशि अंतरित किया।

सांइस कालेज आडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम मे मुख्यमंत्री वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आडिटोरियम में उपस्थित किसानों को संबोधित किया।

रायपुर कलेक्टर सौरभ कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम से राज्य के 26 लाख 68 हजार से अधिक किसानों, भूमिहीन कृषि मजदूरों, पशुपालकों और गौठानों से जुड़ी समूह की महिलाओं को 1804 करोड़ 50 लाख रुपए की राशि का सीधे उनके बैंक खातों में अंतरण किया। यह कार्यक्रम राजधानी रायपुर से लेकर सभी जिला मुख्यालयों में एक साथ आयोजित हुआ।

[shortcode-weather-atlas selected_widget_id=f03e2a1b]

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here