Saturday, July 6, 2024
HomeChhattisgarhAMAZING NEWS : पर्यटकों को आकर्षित कर रहा छग का ये पर्यटन...

AMAZING NEWS : पर्यटकों को आकर्षित कर रहा छग का ये पर्यटन सथल

- Advertisement -

बारिश के बाद गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में स्थित जलप्रपात इन दिनों काफी खूबसूरत नजर आ रहे हैं। जो पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है। नदियों और पहाड़ों में बनने वाले जलप्रपातों का नजारा देखने के लिये पर्यटक भी बड़े संख्या में पहुंच रहे हैं। इन दिनों झोझा जलप्रपात और दुर्गाधारा जलप्रपात की खूबसूरती चरम पर नजर आ रही है। जिले में आखिरी छोर में स्थित बस्तिबगरा स्थित झोझा वाटरफॉल जो कि करीब डेढ़ सौ फीट की उंचाई से गिरते हुए तीन अलग-अलग स्थानों पर एक ही फ्रेम में दिखाई देता है।

तो वहीं अमरकंटक से सटे हुए जिले की सीमा में स्थित दुर्गाधारा जलप्रपात जो करीब 20 फुट की उंचाई से बनने वाला जलप्रपात है साथ ही अमरकंटक और कपिल धारा का नजारा काफी आकर्षक है। इसके आसपास घने जंगल में पहाड़ों से जगह- जगह जल का प्रवाह भी जलप्रपात जैसे नजारा बना रहे हैं। जलप्रपात और इसके आसपास की हरी भरी वादियों को देखकर सैलानी और पर्यटक काफी रोमांचित हो रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments