Friday, July 5, 2024
HomeStateAfrican Cheetah : ग्वालियर लाई गयी दक्षिण अफ्रीका के 12 चीतों की...

African Cheetah : ग्वालियर लाई गयी दक्षिण अफ्रीका के 12 चीतों की दूसरी खेप, तीन हेलिकॉप्टर से ले जाए जाएंगे कूनो पार्क

- Advertisement -

African Cheetah : अफ्रीकन चीतों की दूसरी खेप भारत पहुंच गयी है। नामीबिया से आठ चीतों को मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में लाए जाने के ठीक पांच महीने बाद दक्षिण अफ्रीका से अब 12 चीतों की दूसरी खेप को बसाने की तैयारी पूरी हो चुकी है। दक्षिण अफ्रीका से 12 चीतों का समूह IAF C-17 की उड़ान से ग्वालियर पहुंचाया जा चुका है।

इन चीतों को एम-17 हेलिकॉप्टरों से सुबह करीब 11 बजे कूनो नेशनल पार्क ले जाया जाएगा। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव द्वारा चीतों को उनके बाड़ों में छोड़ा जाएगा। यह कार्यक्रम 11 बजे शुरू होगा।

2022 में हुआ था समझौता

भारत और दक्षिण अफ्रीका  ने जनवरी 2022 में एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए थे। भारत लाए गए इन 12 चीतों में 5 मादा चीते हैं। यह पहली बार हो रहा है कि अफ्रीका से भारत में इतनी बड़ी चीतों की खेप लाई जा रही है। दक्षिण अफ्रीका के वन विभाग ने चीतों को भारत के लिए रवाना करते हुए एक वीडियो ट्वीट पर साझा किया जा रहा है। 12 चीतों को भारतीय वायु सेना के गैलेक्सी ग्लोबमास्टर सी17 ट्रांसपोर्ट पर लोड किया गया था। उन्हें ड्रिप से हाइड्रेट किया जाएगा और उनकी कॉलर फिटिंग भी चेक की जाएगी।

[shortcode-weather-atlas selected_widget_id=f03e2a1b]

सभी चीते होंगे क्वारंटीन

सभी चीतों को दोपहर करीब 12 बजे कूनो नेशनल पार्क पहुंचने के आधा घंटे बाद क्वारंटीन बाड़े में रखा जाएगा। केएनपी के निदेशक उत्तम शर्मा ने कहा कि उन्होंने दक्षिण अफ्रीकी चीतों के लिए 10 क्वारंटीन बाड़े बनाए गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments