मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ में इस दिन पहुंचेगा मानसून, जाने कैसी रहेगी इस बार बारिश

0
test

छत्तीसगढ़ chhattisgarh मे मानसून अब 10 जून के आसपास पहुंचेगा। हवा की गति कमजोर पडऩे के कारण मानसून दो से तीन दिन लेट हो गया है। पहले मौसम विभाग weather department ने मानसून के 27 मई तक केरल पहुंचने का अनुमान जाहिर किया गया था। अब मौसम मानसून केरल में 30 मई या 31 मई तक दस्तक दे सकता है।

केरल में मानसून पहुंचने के 10 दिन बाद ही छत्तीसगढ़ में मानसून की आमद होती है। मौसम विभाग के मुताबिक इस बार मानसून अच्छा रहेगा, लेकिन एंट्री धीमी ही रहेगी। शनिवार को मानसून के लक्षद्वीप तक पहुंचने की उम्मीद है। केरल के कुछ हिस्सों में मानसूनी बादल छाए हुए हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बंगाल की खाड़ी में आसनी तूफान के कारण अंडमान- निकोबार द्वीप समूह में मानसून एक हफ्ते पहले 15 मई को पहुंच गया था। इसके बाद तूफान की दिशा बदली और हवा की गति कम हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here