ACCIDENT NEWS : अवैध उत्खनन में कार्य करना पड़ा भारी, हादसे की चपेट में आई दो महिलाओं की मौत

0
test

अनूपपुर। जिला अंतर्गत रामनगर थाना के बनगंवा नगर परिषद क्षेत्र में अवैध उत्खनन ने 2 महिलाओं की जान ले ली है। अनूपपुर जिला के थाना रामनगर में प्रेमनगर साइडिंग के बंद खदान में हुआ हादसा। जहां बंद पड़ी खदान में कोयले का अवैध उत्खनन करते समय दो महिलाओं की मौत हो गई हैं।

मृतक की पहचान कौशल्या पति नागेंद्र पनिका उम्र 48 वर्ष वार्ड नंबर 14 प्रेम नगर, इंद्र कली पति बिकम मेहरा उम्र लगभग 48 वर्ष इंद्रनगर वार्ड नंबर 13 बताया जा रहा है। फिलहाल राजनगर पुलिस द्वारा रेस्क्यू कर महिलाओं को बाहर निकल गया था, जिसके बाद उन्हें बिजुरी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था जहां उन्हें मृत घोषित किया गया। पुलिस द्वारा 2 महिलाओं की मृत होने की पुष्टि की गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here