CG NEWS : गणतंत्र दिवस के अवसर पर  मंत्री टीएस सिंहदेव नही करेंगे ध्वजारोहण…

0
test

अम्बिकापुर। जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव के नाम का जिला प्रशासन द्वारा कार्ड बंटवाने के बाद राज्य शासन द्वारा इसमें परिवर्तन करते हुए अब संसदीय सचिव एवं भटगांव विधायक पारसनाथ राजवाड़े को अम्बिकापुर के गणतंत्र दिवस समारोह के लिए मुख्य अतिथि बना दिया गया है 26 जनवरी को पीजी कॉलेज ग्राउंड में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में पारसनाथ राजवाड़े राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे व मुख्यमंत्री का जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जिले मे 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के संबंध में संशोधित पत्र जारी कर दिया गया है परन्तु अचानक हुए इस बदलाव के बारे प्रशासन द्वारा और कोई जानकारी नहीं दी गई है जिसे लेकर एक बार फिर से राजनैतिक गलियारों में चर्चा गर्म है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here