BREAKING NEWS : इंटरनेशनल बॉक्सिंग कोच ने ली अंतिम साँस, 4 दिन पहले ही सड़क दुर्घटना में हुए घायल

0
BOOSTER DOSE : अब 18 साल से ऊपर वालों को भी लगेगी बूस्टर डोज, इस दिन से शुरू होगा वैक्सीनेशन
BOOSTER DOSE : अब 18 साल से ऊपर वालों को भी लगेगी बूस्टर डोज, इस दिन से शुरू होगा वैक्सीनेशन
test

भिलाई न्यूज़। इंटरनेशनल बॉक्सिंग कोच International Boxing Coach दसमाना का रविवार को निधन हो गया। वे 4 दिन पहले ही सड़क दुर्घटना में घायल हुए थे। उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान आज उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांसे ली। केके दमसाना भारतीय बॉक्सिंग टीम के कोच थे।

दरअसल, बुधवार को पंत स्टेडियम में बीएसपी गोल्डन जुबली बॉलीवाल प्रतियोगिता होने वाली थी। इसमें देश भर से टीमें हिस्सा लेने के लिए पहुंची थी। इन सभी टीमों की भिलाई निवास में बुधवार सुबह करीब 11 बजे मैनेजर्स मीटिंग थी। इस मीटिंग में शामिल होने बीएसपी के स्पोर्ट्स कोच कृष्णा कुमार दसमाना भी स्कूटी से जा रहे थे। रास्ते में शंकरा स्कूल की शिक्षिका ने कार से स्पोर्ट्स कोच को टक्कर मार दी। आसपास के लोगों ने घायल को सेक्टर-9 हॉस्पिटल पहुंचाया, लेकिन वहां न्यूरो सर्जन न होने से उन्हें रायपुर रेफर करना पड़ा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here