CG BANK CLOSE : गणतंत्र दिवस के बाद इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, नाराज बैंकर्स ने किया हड़ताल का ऐलान

0
test

बिलासपुर।bilaspur भारतीय बैंक indian bank संघ और यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस के बीच वार्ता विफल होने के बाद नाराज बैंकर्स ने 30 और 31 जनवरी को अखिल भारतीय बैंक All India Bank हड़ताल का ऐलान कर दिया है। ऐसे में ग्राहकों को समस्या हो सकती है। बिलासपुर में लगातार चार दिन शाखाओं में ताला लटका रहेगा। क्योंकि 28 को आखिरी शनिवार और 29 को रविवार अवकाश है।

अगर आने वाले कुछ दिनों में आपको बैंक में कोई जरूरी काम है, तो सावधान हो जाएं। इस महीने गणतंत्र दिवस के बाद बैंक कर्मचारी हड़ताल पर जाएंगे। इससे बैंक से जुड़े सभी कामकाज पर गहरा असर पड़ सकता है। कई बैंक यूनियनों की संस्था यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) ने अपनी विभिन्न् मांगों के लिए दबाव बनाने के लिए 30 जनवरी से दो दिवसीय हड़ताल पर जाने का फैसला किया है।
अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (आईबीए) के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी है। यह फैसला मुंबई में हुई यूएफबीयू की बैठक में लिया गया। बैंक कर्मचारियों के इस हड़ताल से महीने के अंत में चार दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। बता दें कि शहर में 14 से अधिक बैंकों के 60 शाखाएं हैं। जिनमें प्रतिदिन करोड़ों रुपये का लेनदेन होता है। ग्राहकों को समस्या हो सकती है।

क्यों कर रहे हड़ताल

बैंक अधिकारियों के मुताबिक विभिन्न् मुद्दे शामिल है। जिनमें पांच दिवसीय कार्यदिवस, पेंशन, नियुक्ति एवं अन्य मुद्दे शामिल है। बैंकर्स की ओर से आइबीए को कई बार अवगत कराया गया। इस बार भी मुंबई में इसे लेकर बैठक हुई। लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। यही कारण है कि बैंक कर्मचारियों ने सीधे हड़ताल पर जाने निर्णय लिया है। बैंकर्स को भी यह चिंता सता रही है कि लगातार चार दिनों तक बैंक बंद होने से ग्राहकों को तगड़ा नुकसान होगा। इसके अलावा कामकाज पर भी फर्क पड़ेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here