CG CRIME NEWS : माँ का भरोसा टुटा, बच्ची को घर लेने भेजा युवक ने अकेली मासूम को देख किया गन्दा काम

0
test

बिलासपुर bilaspur news में दो साल की मासूम बच्ची से रेप करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार arrested किया है। दुकान में काम करने वाले युवक पर भरोसा कर महिला ने उसे बच्ची को लेने के लिए घर भेजा था, जहां उसकी नीयत बिगड़ गई और उसने मासूम बच्ची को अकेली पाकर उसके साथ शर्मनाक हरकत कर दिया। पुलिस ने मामला सामने आने के बाद आरोपी युवक को पकड़ लिया है। घटना रतनपुर थाना क्षेत्र की है।

रतनपुर क्षेत्र में रहने वाली 30 वर्षीय महिला दुकान चलाती है। दुकान में शिवमंगल सूर्यवंशी (22) काम करता था। महिला ने शिवमंगल से कहा कि उसकी बेटी घर में है। उसे घर भेजा और बच्ची को लेकर दुकान आने के लिए कहा। महिला के कहने पर युवक घर पहुंचा, जहां दो साल की बच्ची को अकेली देखकर आरोपी शिवमंगल की नीयत बिगड़ गई। मौका पाकर वह मासूम बच्ची के साथ अश्लील हरकतें करने लगा। दुष्कर्म करने के बाद वह बच्ची को छोड़कर भाग गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here